google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

भव्यता से मनाया जाएगा रामनवमी का पर्व, जन्मोत्सव कार्यक्रम का होगा LIVE


लखनऊ, 9 अप्रैल 2022 : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते दो वर्ष से त्यौहार को भव्यता से मनाने से वंचित लोग इस बार त्यौहार को काफी धूमधाम से मना रहे हैं। राम नगरी अयोध्या में भी इस बार दस अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार भी काफी बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि से जन्मोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार के रामनवमी के त्यौहार को बेहद भव्यता से मनाने का निर्णय लिया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार अयोध्या में रामनवमी का त्यौहार भव्यता से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। 2020 व 2021 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अयोध्या में रामनवमी त्यौहार उल्लास से नहीं मनाया गया था। अयोध्या में राम नवमी पर राम जन्मोत्सव का देश -विदेश में रहने वाले राम भक्त घर बैठे ही लाइव प्रसारण देख सकेंगे। पहली बार दूरदर्शन, एएनआई और आकाशवाणी पर राम जन्मभूमि परिसर से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। राम नवमी पर जो भक्त किन्हीं कारणों से अयोध्या नहीं आ पा रहे है तो भी घर बैठे राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के राम जन्मोत्सव के साक्षी बन सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2020 को श्रीराम लला को टेंट से बाहर लाकर मानस मंदिर प्रांगण में फाईवर के मंदिर में विराजमान किया था। उसके बाद से रामनवमी के त्यौहार को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रीरामजन्मभूमि के जन्मोत्सव कार्यक्रम को दूरदर्शन केन्द्र नई दिल्ली एवं लखनऊ से सजीव प्रसारण करने का निर्देश लिया गया है। इसमें आकाशवाणी को भी आवश्यक कमेंट्री करने के लिए लगाया गया है।

अयोध्या से श्रीरामजन्मभूमि के जन्मोत्सव कार्यक्रम सजीव प्रसारण का कार्यक्रम दस 10 अप्रैल पूर्वान्हन 11 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा जो अनवरत 12:30 बजे से 1 बजे तक चलेगा। दूरदर्शन इसका अलग से लिंक भी उपलब्ध कराएगा। जिससे कि इस कार्यक्रम का सभी चैनल प्रसारित करेंगे। इसके कवरेज के लिए दूरदर्शन एवं आकाशवाणी ने दो स्थान चिन्हित किये हैं। इनका पहला स्थान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर स्थल, दूसरा स्थान कनक भवन स्थल है।

श्री राम जन्म स्थान अयोध्या से पहली बार इस वर्ष राम नवमी पर जन्मोत्सव का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। इससे पहले यह प्रसारण कनक भवन से हुआ करता था। इस अवसर पर दूरदर्शन लखनऊ के स्टूडियों में बनने वाले ग्रैंड स्टैंड में साहित्यकार पद्मश्री से अलंकृत डा. विद्या विंदु भी मौजूद रहेंगी। भव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए दूरदर्शन ड्रोन, जिमी जिब और ट्रैक ट्राली समेत अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरणों को प्रयोग कर रहा है। यह प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी भारती और डीडी उत्तर प्रदेश पर रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को दिन 11:30 से 12:30 तक सजीव देखा जा सकेगा। साथ ही यूट्यूब पर भी लाइव रहेगा।

दूरदर्शन लखनऊ केंद्र के अध्यक्ष अनुपम स्वरूप और कार्यक्रम प्रमुख रमा अरुण त्रिवेदी के नेतृत्व में यह सजीव प्रसारण हो रहा है। ओबी तकनीकी प्रभारी रवींद्र नैथानी और ओबी कार्यक्रम प्रभारी श्याम नारायण चौधरी समेत दूरदर्शन का 40 सदस्यीय दल अयोध्या रवाना हो चुका है। कार्यक्रम का पूर्ण तकनीकी प्रभार केके गुप्त निभा रहे हैं। कनक भवन से देश दीपक मिश्र और श्री राम जन्म स्थान से अनिल त्रिपाठी और आनंद शुक्ल दूरदर्शन के कमेंटेटर होंगे। इस मौके पर दूरदर्शन लखनऊ के स्टूडियो में बनने वाले ग्रैंड स्टैंड में आत्म प्रकाश मिश्र वरिष्ठ साहित्यकार डा. विद्या विंदु सिंह के साथ इस सजीव प्रसारण की कमान संभालेंगे। प्रसारण की भव्यता बढ़ाने के लिए इस बार दूरदर्शन ड्रोन, जिमी जिब और ट्रैक ट्राली समेत अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरणों का प्रयोग कर रहा है।

आज रात दस बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक कविन्द्र प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने चैत्र रामनवमी मेले को लेकर डायवर्जन प्लान जारी है। यह ट्रेफिक डायवर्जन प्लान पूर्ण रूप से जारी रहेगा। यह नौ अप्रैल की रात दस बजे लागू हो रहा है तथा दस 10 अप्रैल को मध्यरात्रि एक बजे तक जारी रहेगा। इसमें मुख्य रूप से अयोध्या धाम के ट्रेफिक डायवर्जन के तहत यह मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

28 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0