google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

काजल किन्नर पर नपुंसक बनाकर भीख मंगवाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार


सीतापुर, 9 जुलाई 2022 : नपुंसक बनाकर भीख मंगवाने के मामले में पुलिस ने काजल किन्नर को पकड़ा है। डाक्टरी परीक्षण के बाद उसे जेल भेजा गया है। मुकदमा, रामपुर मथुरा के किन्नर ने दर्ज कराया है। डाक्टर की मिलीभगत से नपुंसक बनाने, अवैध असलहों और अवैध शराब के कारोबार पर आरोप लगा है।

रामपुर मथुरा के टिकठा में रहने वाले अरविंद उर्फ मोहिनी किन्नर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि काजल किन्नर और उनके कथित पति राहुल गरीब बच्चों को बहला-फुसलाकर लाते हैं। डाक्टर की मिलीभगत से नपुंसक बनाकर भीख मांगने का काम कराते हैं। पीड़ित भी भुक्तभोगी है। अरविंद ने बताया कि काजल बनावटी किन्नर है। वह, मौजूदा समय में सिधौली के गांधीनगर में रहती है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण भी कराया। जांच में उसके जन्मजात किन्नर न होने की पुष्टि हुई।

वेश्यावृत्ति और अवैधशराब का कारोबारः अरविंद उर्फ मोहिनी किन्नर का आरोप है कि काजल किन्नर, भोले-भाले लोगों को किन्नर बनाकर भीख मंगवाने के अलावा वेश्यावृत्ति भी कराती है। अवैध शराब और अवैध असलहों का कारोबार भी करती है। काजल को किन्नर समाज से निकाला भी चुका है।

हाई कोर्ट में पहुंचा वाद तो हरकत में आई पुलिसः कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। शिकायत करने वाला अरविंद उर्फ मोहिनी ने करीब दो वर्ष काजल के साथ काम किया है। विवाद के बाद अरविंद ने शिकायत की। नपुंसक बनाने का मामला आठ से नौ वर्ष पुराना है।

नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ी है काजलः आरोपित काजल किन्नर ने 2012 में नगर पंचायत सिधौली के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा है। वह दूसरे स्थान रही थी। 2017 के नगर पंचायत चुनाव में उसका नंबर तीसरा था। काजल किन्नर ने गाड़ी पर जूना अखाड़े का नाम भी लिखा रखा है।

कई अन्य मामलों में आ चुका है काजल का नामः कुछ समय पहले काजल किन्नर का नाम काली मंदिर पर कब्जे के मामले में आया था।पांच से छह वर्ष पहले भंडिया में बधाई गाने के दौरान हुई छीना-झपटी में मासूम की मौत मामले में भी इसका नाम उछला था।

रामपुर मथुरा के अरविंद उर्फ मोहिनी किन्नर की शिकायत पर काजल किन्नर पर नपुंसक बनाकर भिक्षावृत्ति कराने का मामला दर्ज किया गया है। काजल को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच हो रही है। -आलोकमणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक सिधौली

0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0