google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मायावती ने महिला आरक्षण बिल पर बदले अपने सुर


लखनऊ, 20 सितंबर 2023 : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आज महिला आरक्षण बिल के संबंध में प्रेंस कांफ्रेंस कर बड़ा बयान द‍िया है। एक द‍िन पहले जहां मायावती महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती हुई नजर आई थीं वहीं आज वह इससे खफा नजर आईं। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि ये आगामी चुनाव से पहले महिलाओं को प्रलोभन देने का सरकार का खेल है।

जनगणना और परसीमन के बाद म‍िल सकेगा महिला आरक्षण बिल का लाभ

बसपा सुप्रीमों मायावती ने हा क‍ि महिला आरक्षण बिल पर बीएसपी प्रमुख मायावती का कहना है, "इस बिल के मुताबिक आने वाले 15-16 सालों में देश में महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलेगा। इस बिल के पास होने के बाद इसे तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। पहला, देश में जनगणना कराई जाएगी और इसके बाद सीटों का परिसीमन किया जाएगा। जनगणना में काफी वक्त लगता है... इसके बाद ही ये बिल लागू होगा... इससे साफ है कि ये बिल साथ नहीं लाया गया है महिलाओं को आरक्षण देने का इरादा है। लेकिन आगामी चुनाव से पहले महिलाओं को प्रलोभन देने का है।

एक द‍िन पहले मायावती ने खुलकर क‍िया था महिला आरक्षण बिल का समर्थन

बसपा सुप्रीमो ने कहा था क‍ि हमें उम्मीद है कि चर्चा के बाद इस बार यह बिल पास हो जाएगा क्योंकि यह काफी समय से लंबित था। मैंने पहले संसद में अपनी पार्टी की ओर से कहा था कि महिलाओं की आबादी को ध्यान में रखते हुए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को प्रस्तावित 33% के बजाय 50% आरक्षण मिले। मायावती ने यह भी कहा था क‍ि मुझे उम्मीद है कि सरकार इस बारे में सोचेगी। साथ ही महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग कोटा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0