google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मायावती का भाजपा पर हमला जारी, बोलीं- तुष्टीकरण के नाम पर पार्टी की संकीर्ण राजनीति


लखनऊ, 9 सितंबर 2022 : उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के सर्वे की उत्तर प्रदेश सरकार की योजना पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने तंज कसा है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुसलमानों के मामले में भाजपा को भी कांग्रेस के कदम पर चलने वाली पार्टी बताया है।

बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के सर्वे को लेकर दो ट्वीट से भाजपा पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि देश तथा प्रदेश में कांग्रेस के जमाने से ही मुस्लिम समाज के शोषित, उपेक्षित व दंगा पीड़ित होने आदि की शिकायत आज रही है। भाजपा भी अब कांग्रेस के कदम पर है। भाजपा के 'तुष्टीकरण' के नाम पर संकीर्ण राजनीति करके सत्ता में आ जाने के बाद अब इस वर्ग के दमन व अतंकित करने का खेल अनवरत जारी है। मायावती ने कहा कि इनका यह कृत्य अति-दु:खद व निन्दनीय है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार की इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में मदरसों पर टेढ़ी नजर है। मदरसा सर्वे के नाम पर कौम के चन्दे पर चलने वाले निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप का प्रयास अनुचित है। भाजपा सरकार को तो सरकारी अनुदान से चलने वाले मदरसों व सरकारी स्कूलों की बदतर हालत को सुधारने पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। निजी मदरसे तो अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करे हैं।

इससे पहले मायावती ने गुरुवार को भी दो ट्वीट से भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। बसपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश में इस वर्ष बेहद कम वर्षा के कारण सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र सरकार से किसानों की तत्काल मदद की मांग की। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को मदद की घोषणा को ऊंट के मुंह में जीरा जैसा बताया है।
3 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0