google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मंत्री संजय निषाद बोले-सपा ने सत्ता में रहकर सिर्फ अपने परिवार का किया विकास


ree

आजमगढ़, 20 जनवरी 2022 : भाजपा सरकार में सर्वसमाज का विकास हो रहा है। सपा ने सत्ता में रहने पर सिर्फ अपने परिवार का ही विकास किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ जीत दर्ज करेगी। जिन सीटों पर जीत का अंतर कम था, उस पर पार्टी विशेष रूप से ध्यान दे रही है। मैनपुरी के उपचुनाव का लोकसभा के आम चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बातें मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने शुक्रवार को राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ता बैठक से पहले प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता में कहीं।

70 साल की सत्ता में कुछ नहीं किया, वह अब क्या करेंगे : निषाद

मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने 70 साल की सत्ता में कुछ नहीं किया, वह अब क्या कर सकते हैं। एक सवाल के जबाब में कहा कि शिवपाल यादव कभी सपा से अलग नहीं हुए। सपा सिर्फ अपने परिवार के लिए काम कर रही है। वह कभी सर्वसमाज का भला नहीं कर सकती।

लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले की सड़कों को बिना गड्ढा मुक्त किए ही गड्ढामुक्त होने की रिपोर्ट भेजे जाने पर कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। दोष साबित होने पर, जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहाकि निषाद समाज को किसी भी सरकार में उसका हक और अधिकारी नहीं मिला।

पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान सरकार में हमें संविधान के अनुसार हक और अधिकार मिल रहे हैं। कहा कि सर्वसमाज के साथ ही भाजपा से मुस्लिम वर्ग भी अब तेजी से जुड़ रहा है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0