google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

भारत के गणतंत्र दिवस की धूम, कर्तव्य पथ पर दिखी मिसाइल और तोप


नई दिल्ली, 26 जनवरी 2023 : देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड को देखने के लिए सभी उत्सुक होते हैं। परेड में निकलने वाली झांकियां भी देश की ताकत और संस्कृति को दर्शाती है। आइए गणतंत्र दिवस के इस खास दिन पर तस्वीरों के जरिए मुख्य पल देखें।

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया देश का नेतृत्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट देखी गई। इसका नारा 'अश्व शक्ति यशोबल' है।

कर्तव्य पथ पर दिखा मिस्र का सैन्य दल

कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र का सैन्य दल दिखाई दिया। इस सशस्त्र बल ने परेड में हिस्सा लिया जिसका नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।

आकाश हथियार प्रणाली का दिखा दम

'अमृतसर एयरफील्ड' की रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश हथियार प्रणाली कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा के साथ।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देश के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इस अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा कर वहां की डिजिटल विजिटर्स बुक में अपना कमेंट भी दर्ज किया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0