google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

देखिए मंत्रिपरिषद में अब कौन क्या संभाल रहा है - महत्वपूर्ण जानकारी



मोदी सरकार -2 का पहला मंत्रिपरिषद विस्तार हुआ। कुल 43 लोगों ने मंत्रिपद और गोपनीयता की शपथ ली। जिसके बाद विभागों का बंटवारा हुआ।


नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग - देखिए अब किसके पास क्या है




अमित शाह को मौजूदा मंत्रालयों के साथ नए बने सहाकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। 



पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय वापस ले लिया गया। वह वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्रालय संभालेंगे।



अश्विनी वैष्णव अब रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी भी दी गई। 



ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान दी गई। 

पुरुषोत्तम रूपाला डेयरी और फिशरीज मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।



अनुराग ठाकुर को खेल और युवक कल्याण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया।

गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय की देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई। 



भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया।

धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय से हटाकर शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया।



हरदीप सिंह पुरी से नागरिक उड्डयन मंत्रालय लेकर पेट्रोलियम, शहरी विकास और आवास मंत्रालय दिया गया।

पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। 



किरन रिजिजू को खेल मंत्रालय से हटाकर संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।

सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय के साथ-साथ उत्तर-पूर्व के मामलों की भी जिम्मेदारी दी गई। 





bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0