google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मनी लांड्रिंग नेटवर्क पर BJP सांसद का ट्वीट, लिखा- आत्महत्या को मजबूर भोले-भाले लोग

Aug 30, 2022
1 min read

पीलीभीत, 30 अगस्त 2022 : पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने मनी लांड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ट्वीट कर सवाल उठाया है।

चीनी एप ने करोड़ों रुपये भेज दिए चीन

मंगलवार दोपहर सांसद ने ट्विटर पर लिखा कि इनस्टैंड लोन देने वाले चीनी एप ने गरीब वर्ग को जाल में फंसा कर लाखों करोड़ रुपये चीन भेज दिए। चंद हजार रुपयों के लिए भोले भाले लोगों को इस कदर ब्लैकमेल किया जाता है कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

कई सालों से भारत में सक्रिय है मनी लांड्र्रिंग का नेटवर्क

मनी लांड्रिंग का यह नेटवर्क वर्षों से सक्रिय है, आखिर इन पर कार्रवाई कब होगी। सांसद ने इसके साथ ही ट्विटर पर एक अखबार में छपी खबर को फोटो प्रति भी अपलोड की है। अखबार की इस खबर में बताया गया है कि लोन एप से मनी लांड्रिंग, भारतीयों के दो लाख करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी से चीन भेजे।

क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन पहुंच चुके करोड़ों रूपये

देश में मोबाइल एप से फटाफट लोन के नाम पर मनी लांड्रिंग का चीनी रैकेट सक्रिय है। एक हजार से ज्यादा एप के जरिए इकट्ठा की गई रकम में से दो लाख करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन पहुंच चुके हैं। देश में मनी लांड्रिंग का यह संभवत: सबसे बड़ा मामला है। जांच एजेंसियों के अनुसार यह आंकड़ा शुरुआती है। असल राशि कई गुना हो सकती है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0