पीलीभीत, 10 जून 2023 : शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह में नव नियुक्ति महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र वितरण हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का संजीव प्रसारण किया गया, जिसमें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा प्रदेश की बेहतर स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी गयी। तद् उपरान्त मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा नवनियुक्ति एएनएम को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
तद्पश्चात जनपद में चयनित नव नियुक्ति एएनएम को नियुक्ति पत्र का वितरण बरखेडा विधायक प्रवक्तानंद, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा, ब्लाक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा, ब्लाक प्रमुख अमरिया निशांत सिंह, ब्लाक प्रमुख ललौरीखेडा अजय सिंह गंगवार, ब्लाक प्रमुख बीसलपुर अशोक शर्मा, ब्लाक प्रमुख बरखेडा प्रतिनिधि कमलेश गंगवार के द्वारा किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करते हुये उनको स्थायी नियुक्ति पर बधाई दी गयी।
जनपद में नियुक्त चयनि 66 एएनएम में से ब्लाक ललौरीखेडा में 10, अमरिया में 09, बरखेडा में 05, बीसलपुर में 01, बिलसण्डा में 11, पूरनपुर में 21 तथा न्यूरिया में 09 एएनएम का चयन हुआ है। कार्यक्रम सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव मार्यो ने संचारी रोगो के बारे में, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मो. नाजिर ने एनएचएम के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं एवं जिला मातृ परामर्शदाता नितिन गंगवार ने ईकवच एवं अन्य ऐप के माध्यम से डाटा फीडिंग के विषय में जानकारी दी। समारोह के अन्त में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नव नियुक्ति एएनएम को उनके कार्य एवं जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी एएनएम को मेहनत, लगत एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
रिपोर्टर-रमेश कुमार
댓글