नीतिश सरकार में किसे मिलेगा कौन सा विभाग, आइए जानें
- chandrapratapsingh
- Aug 10, 2022
- 1 min read

पटना, 10 अगस्त 2022 : नीतिश सरकार के नए मंत्रीमंडल में विभागों की बात करें तो सामान्य प्रशासन व गृह विभाग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है। आरजेडी गृह विभाग अपने पास चाहता है। जबकि, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हुए इसे हमेशा अपने पास रखते आए हैं। माना जा रहा है कि पथ निर्माण विभाग सहित कई बड़े विभाग आरजेडी को मिल सकते हैं।
आरजेडी व कांग्रेस को मिल सकते हैं ये विभाग...
1. पथ निर्माण
2. स्वास्थ्य
3. भवन निर्माण
4. पशु एवं मत्स्य संसाधन
5. वित्त
6. कृषि
7. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
8. श्रम संसाधन
9. सूचना प्रौद्योगिकी
10. उद्योग
11. नगर विकास
12. पंचायती राज
13. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन
14. पर्यटन
15. कला संस्कृति
16. खान एवं भूतत्व
17. आपदा प्रबंधन
18. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
19. राजस्व एनं भूमि सुधार 20 गन्ना उद्योग
जेडीयू को मिल सकती है इन विभागों की जिम्मेदारी
1. शिक्षा
2. ऊर्जा
3. योजना एवं विकास
4. परिवहन
5. ग्रामीण विकास
6. समाज कल्याण
7. सूचना एवं जनसंपर्क
8. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
10. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
11. ग्रामीण कार्य
12. अल्पसंख्यक कल्याण .




Comments