google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अब यूपी में किसी ने बेटियों को गलत निगाहों से देखा तो उसे यमराज भी...


बलिया, 3 नवंबर 2023 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी को सशक्त किए बिना कोई राष्ट्र शक्तिवाली नहीं बन सकता। वर्ष 2014 के बाद से हालात बदले हैं। अब योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जाती हैं। सामान्य शिक्षक से लेकर चंद्रयान तक के अभियान से आधी आबादी जुड़ी हुई है। सुरक्षा, सम्मान और वावलंबन से जुड़ी योजनाओं को डबल इंजन की सरकार पूरी शिद्दत से लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने 128.67 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सीएम योगी बोले- 33 प्रतिशत आरक्षण मिला

बलिया के बांसडीह विधान सभा के पिंडहरा में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन के तहत महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद अब नए परिसीमन में जो भी आंकड़े सामने आएंगे, उनमें से एक तिहाई पद लोकसभा और विधानसभा में आरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि यह समर्थ और स्वावलंबी भारत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

योगी बोले- बेटियों की जिम्मेदारी अब सरकार ने ले ली

कहा कि पहले बेटी की शादी के लिए पिता को कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने बेटी की पढ़ाई से लेकर उसे आत्मनिर्भर बनाने तक और शादी तक की जिम्मेदारी ले ली है। किसी ने भी बेटियों की ओर गलत निगाहों से देखा तो उसे यमराज भी नहीं बचा सकते है। बलिया से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अब लोग दिल्ली और गाजियाबाद व्यापार करने के लिए नहीं बल्कि बलिया आएंगे।

वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग बलिया से ही होकर गुजर रहा है। यहां के किसानों के साथ है हर व्यापार को रास्ता मिल जायेगी। कहा कि सरयू के माध्यम से इसे अयोध्या तक ले जाने की योजना है। प्रधानमंत्री के बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के मार्ग पर चलकर महिलाओं की सुरक्षा पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने बलिया के मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय के साथ ही जयप्रकाश नारायण के किए गए कार्यो को लोंगों को याद कराया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं का सम्मान किया। साथ ही 129 करोड़ की परियोजनओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।


1 view0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0