google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

ओमप्रकाश राजभर बोले - 'राम नाम सत्य है, भाजपा खत्म है'

chandrapratapsingh

वाराणसी, 3 मार्च 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश और ममता की जनसभा के दौरान मंच पर ओमप्रकाश राजभर और जयंत ने भी खूब सियासी तीर चलाए। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि- हल्ला बहुत बा, केतना लोग अखिलेश के मुख्यमंत्री बनावे के तैयार बा। इस पर हाथ उठाकर जनता ने समर्थन दिया। प्रदेश में एक नई बीमारी आई है। बीमारी का नाम मोदी और योगी नामक भगवा सांड हैं। इनको भगाना जरूरी है।

हम यहां उपस्थित सभी कर्मचारियों और उत्साहित युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप सभी सपा को समर्थन दें। सरकार बनाएं हम शिक्षक भर्ती हो या पुलिस भर्ती हो सबका हल निकालेंगे। योगी मेरी हत्या कराना चाहते हैं। जब मैं अपने बेटे का नामांकन कराने पहुंचा तो योगी के गुंडों ने हमारे साथ बदसलूकी की। बेचारे प्रधानमंत्री आज वोट के लिए जिले जिले घूम रहे हैं। गरीबों से कहते थे अच्छे दिन आएंगे और आज दो सौ रुपए लीटर सरसों तेल बेच रहे हैं। गरीबी तो नहीं खत्म हुई गरीब खत्म हो गया है। तो साथियों इस सरकार को उखाड़ फेंकों।

मोदी और योगी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि दस मार्च को अपना बोरिया बिस्तर बांध लो। और 2024 में देश छोड़ने के लिए तैयार रहो। देश के गृह मंत्री अमित शाह युवाओं से कहते हैं कि बारहवीं पास करके इंटर में नाम लिखवाओ और लैपटाप पाएंगे। हमें तो नहीं समझ आता कि आगे पढले हवन कि पीछे। मेरे पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है। यह कानून का डंडा है। हमारी सरकार कानून के पन्नों पर चलेगी। चुनाव बाद यही भाजपा के नेता मोदी और योगी बनारस के अस्सी और मणिकर्णिका घाट पर आएंगे और कहेंगे राम नाम सत्य है, भाजपा खत्म है। यह कहकर वापस गुजरात चले जाएंगे। साथियों बस साथ देना सात तारीख को बटन दबाना। दस मार्च को दस बजे गाना बजेगा मेरे अंगने में तेरा क्या काम है। और दूसरा गाना बजेगा चल संन्यासी मंदिर में।

5 views0 comments

コメント


bottom of page