google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

खटीक के इस्तीफे पर बोले स्वतंत्र देव-विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, बना रहा तिल का ताड़


ree

लखनऊ, 20 जुलाई 2022 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उनकी जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक से रोजाना बातचीत होती रहती है, वह नाराज नहीं हैं। उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया है और अगर कोई बात होगी भी, तो बैठकर सुलझा लिया जाएगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह इसे तिल का ताड़ बना रहा है।

यह बातें उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री दिनेश खटीक का पार्टी और सरकार में पूरा सम्मान है। उनकी हर बात को गंभीरता से लिया जाता है। इसके बावजूद अगर कहीं कोई बात है, तो उस पर चर्चा कर ली जाएगी और उसका समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा मुखिया के पास कोई मुद्दा नहीं है। अपने सौ दिनों के कार्यकाल में सरकार ने सफलतापूर्वक तमाम उपलब्धियां दर्ज की हैं। इससे हताश होकर सपा मुखिया मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

पार्टी और सरकार में समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया जा रहा है और आगे भी दिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना है।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्‍तीफा देने का पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो योगी सरकार की चुटकी लेते हुए उन्‍होंने ट्वीट किया था। अखि‍लेश यादव ने कहा कि, 'जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।'

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0