google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

इरफान सोलंकी के खिलाफ मोर्चा खोलने महिला पर गिरी दीवार


ree

कानपुर, 3 अप्रैल 2023 : सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली नजीर फातिमा रविवार सुबह प्लाट में बिना चुनाई की खड़ी ईटों की दीवार गिरने से घायल हो गई। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।

जाजमऊ, डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर प्लाट कब्जा करने के लिए साथियों के साथ मिलकर मारपीट व आगजनी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान जेल में बंद है। नजीर फातिमा ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह कुरान पढ़ रही थी।

इस दौरान प्लाट में बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण मजबूरन वह प्लाट में बाथरूम की दीवार के पास बैठी थी, तभी अचानक एक तेज हवा का झोंका आया। इस दौरान बिना चुनाई के बनी ईटों की दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी, जिससे वह घायल हो गई। आरोप है कि बिजली वाले उनके प्लाट में कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। थाना प्रभारी रामबाबू ने बताया ईट की दीवार गिरने से महिला घायल हो गई थी। जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चली गई है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0