google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जनता को भटकाने के लिए गठबंधन नीति कर रहा विपक्ष-बीजेपी

chandrapratapsingh

लखनऊ, 22 जून 2023 : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के साथ भाजपा ने मिशन 2024 की शुरुआत कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित के काम किए हैं। उन्हीं कामों को लेकर हम जनता के बीच जा रहा हैं।

जनता का ध्यान भटकाने के लिए गठबंधन का राग अलाप रहा विपक्ष- प्रदेश अध्यक्ष

चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के नेता गठबंधन का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के गठबंधन पहले भी बने थे। गठबंधन में शामिल लोगों में कौन किधर गया किसी से छिपा नहीं है। भाजपा सरकार ने जनता के बीच जाकर काम किया है इसलिए पार्टी जनता के बीच अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है। इसके बाद उन्होंने शहर में जाकर जनसंपर्क किया।

पदाधिकारियों ने बारापत्थर में प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के बदायूं पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने बारापत्थर में स्वागत किया। इसके बाद वह सांसद डा. संघमित्रा के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद डा.संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य से जिले में चल रही पार्टी की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।


留言


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0