google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पीएम मोदी के काफिले के बीच जब फंसी एंबुलेंस...सायरन सुनते ही....

Dec 17, 2023
1 min read

वाराणसी, 17 दिसंबर 2023 : काशी की सड़क पर उस पर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए जब प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से आते समय काफिला के पीछे एक एंबुलेंस पहुंच गई। वह कुछ सेकेंड तक पीछे चली। गिलट बाजार और अतुलानंद के बीच सायरन को सुनकर मोदी का काफिला किनारे हो गया।

इसके बाद काफिले ने उसे पास देकर आगे बढ़ने दिया, ताकि मरीज समय से अस्पताल पहुंच सके और उसे स्वास्थ्य लाभ एवं चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना न हो सके। सड़क के किनारे खड़े लोगों ने इस संवेदनशीलता को देख तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया।

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचे हैं। यहां वे तकरीबन 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को भी संबोधित किया।

आपको बता दे कि काशी में पीएम मोदी आज शाम नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में वह काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जो कन्याकुमारी और वाराणसी के बीच चलेगी।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0