google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

PM से गले लगकर रो पड़े शमी, मोदी ने पोछे आंसू

Nov 20, 2023
1 min read

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2023 : अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छठी बार चैंपियन बना। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। हार के बाद भारत के ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया। उन्हें शमी को गले लगाकर हिम्मत दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

भारत की हार से क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं, मायूसी से भरे ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी ने पहुंच कर ऊर्जा का नया संचार खिलाड़ियों में भरा। शमी को गले लगाने की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

शमी ने शेयर की तस्वीर

भारतीय टीम की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पीएम मोदी से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में शमी काफी भावुक दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री के गले लगकर वह और भी इमोशनल हो गए।

शमी ने लिखा, कल हमारा नहीं था

शमी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मुझे समर्थन करने के लिए सभी भारतीय फैन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम का आभारी हूं, जिन्होंने विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आकर हमारा उत्साह बढ़ाया। हम वापसी करेंगे।'

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0