google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

उसरी चट्टी कांड में फिर टली मुख्ता़र की गवाही, 4 सुनवाई से पेश नहीं कर पा रही पुलिस

Jan 17, 2023
1 min read

गाजीपुर, 17 जनवरी 2022 : 21 वर्ष पुराने उसरी चट्टी हत्याकांड में मुख्तार अंसारी की मंगलवार को भी गवाही टल गई। इस मामले में बृजेश सिंह व त्रिभुवन सिंह आरोपित हैं। अदालत के आदेश के बावजूद 21 वर्ष पुराने मामले में मुख्तार अंसारी को पुलिस-प्रशासन पिछली चार सुनवाई से पेश नहीं कर पा रहा है। इसे लेकर एमएपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए बीते शनिवार को डीजीपी को पत्र भेजकर पूरी सुरक्षा के साथ हर हाल में मुख्तार को पेश करने का आदेश दिया था।

मामले में मुख्तार को छोड़ अन्य सभी की गवाही हो चुकी है। मुकदमे के वादी मुख्तार अंसारी की गवाही इस मामले में काफी अहम मानी जा रही है। एक बार फिर से अगली तारीख लगाई जाएगी।

क्या है मामला

15 जुलाई 2001 को मुख्तार अंसारी अपने क्षेत्र मऊ जा रहे थे। इस दौरान उसरी चट्टी पर स्वचालित हथियारों से हमला किया गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक हमलावर भी मारा गया था। इस मामले में मुख्तार ने बृजेश सिंह व त्रिभुवन सिंह को नामजद किया था।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0