google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

यूपी में समय-सीमा पर नहीं भर पाए सड़कों के गड्ढे, बढ़ानी पड़ी अभियान की अवधि



लखनऊ, 14 नवंबर 2022 : लोक निर्माण विभाग नेउत्तर प्रदेश में 59,572.39 किलोमीटर की लंबाईमें सड़कों कोगड्ढामुक्त करने केलक्ष्य के सापेक्ष 13 नवंबर तक 84 प्रतिशत कामपूरा कर लियाहै। लक्ष्य केसापेक्ष विभाग ने बीतेरविवार तक 50,181.12 किलोमीटर की लंबाईमें सड़कों केगड्ढे भरने केलिए पैच मरम्मतकर दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने 15 नवंबर तकप्रदेश में सड़कोंको गड्ढामुक्त करनेका निर्देश दियाथा। निर्धारित समयसीमामें सड़कों केगड्ढे भर पानेका काम पूरान होने परइसकी अवधि कोबढ़ाकर 30 नवंबर कर दियाहै।

लोक निर्माणविभाग से मिलीरिपोर्ट के मुताबिकराज्य में सड़कोंको गड्ढामुक्त करनेके लक्ष्य केसापेक्ष सर्वाधिक 99 प्रतिशत कामवाराणसी क्षेत्र में पूराकर लिया गयाहै। दूसरे स्थानपर सहारनपुर क्षेत्रहै जहां 95 प्रतिशतसड़कों के गड्ढेभरने का दावाकिया गया है।आगरा, झांसी औरमुरादाबाद क्षेत्रों में गड्ढेभरने के लिएपैच मरम्मत का 89 प्रतिशत काम पूराकर लिया गयाहै।

सड़कों को गड्ढामुक्तकरने के अभियानमें बरेली क्षेत्रफिसड्डी साबित हुआ है, जहां पैच मरम्मतका 74 प्रतिशत कामही हो सकाहै। इस लिहाजसे दूसरे स्थानपर मीरजापुर क्षेत्रहै जहां 75 प्रतिशतसड़कों को गड्ढामुक्तकिया गया है।तीसरे नंबर परअलीगढ़ क्षेत्र है जहां 78 प्रतिशत सड़कों के गड्ढेभरे जा चुकेहैं।

गड्ढामुक्ति अभियान कीतुलना में सड़कोंके नवीनीकरण औरविशेष मरम्मत कीरफ्तार धीमी है।नियमित अंतराल पर होनेवाले सड़कों केनवीनीकरण कार्य के अंतर्गतप्रदेश में 10,973.35 किलोमीटर के लक्ष्यके सापेक्ष 13 नवंबरतक 4,851.99 किलोमीटर की लंबाईमें सड़कों कानवीनीकरण किया जाचुका है। यहलक्ष्य का 44 प्रतिशत है।वहीं सड़कों कीविशेष मरम्मत का 52 प्रतिशत काम पूराकिया गया है।प्रदेश में 11,918.15 किलोमीटर की लंबाईमें सड़कों कीविशेष मरम्मत कालक्ष्य था। इसकेसापेक्ष 6,224.54 किलोमीटर की लंबाईमें विशेष मरम्मतकी जा चुकीहै।

सड़क गड्ढामुक्तिअभियान की प्रगति

क्षेत्र - लक्ष्य (किमी) - प्राप्ति (किमी) - प्रतिशत

आगरा - 2911.77 - 2579.41 - 89

अलीगढ़ - 2871 - 2247.64 - 78

प्रयागराज - 3979.23 - 3344.78 - 84

आजमगढ़ - 2711.41 - 2195.49 - 81

बरेली - 3581.62 - 2643.74 - 74

अयोध्या - 4595.59 - 4058.67 - 88

गोंडा - 3009.11 - 2398.6 - 80

गोरखपुर - 4219.78 - 3526.21 - 84

बस्ती - 2201.82 - 1751.43 - 80

झांसी - 2239.96 - 1998.21 - 89

बांदा - 2327.8 - 2018.64 - 87

कानपुर - 4647.78 - 3968.35 - 85

लखनऊ - 6095.94 - 4855.46 - 80

मेरठ - 2611.94 - 2228.79 - 85

सहारनपुर - 1823.25 - 1727.56 - 95

मुरादाबाद - 3725.78 - 3311.84 - 89

वाराणसी - 3419.55 - 3369.59 - 99

मीरजापुर - 2599.06 - 1956.71 - 75

सड़कों को गड्ढामुक्तकरने की अवधि 30 नवंबर तक बढ़ी

निर्धारित समयसीमा मेंसड़कों के गड्ढेभर पाने काकाम पूरा नहोने पर शासनने सड़कों कोगड्ढामुक्त करने कीअवधि को बढ़ाकर 30 नवंबर कर दियाहै। प्रमुख सचिवलोक निर्माण नरेन्द्रभूषण ने बतायाकि लोक निर्माणके अलावा सिंचाईऔर गन्ना विभागोंने भी शासनसे सड़कों कोगड्ढामुक्त करने केलिए समयसीमा बढ़ानेका अनुरोध कियाथा।

8 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0