google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

प्रयागराज में पीड़ित परिवार से मिलेंगे शिवपाल, आज रात्रि प्रवास

chandrapratapsingh

लखनऊ, 23 अप्रैल 2022 : प्रयागराज में शुक्रवार देर रात थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस की पड़ताल के बीच में अब राजनेता भी काफी सक्रिय हो गए हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लखनऊ से प्रयागराज रवाना हो गए हैं, जहां पर वह पीडि़त परिवार के सदस्यों से भेंट करेंगे। शिवपाल सिंह यादव का दो दिन का प्रयागराज का दौरा है।

इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव वाहनों के काफिला के साथ दिन में एक बजे लखनऊ से प्रयागराज के लिए निकले हैं। लखनऊ से रायबरेली, ऊंचाहार, कुंडा होते हुए शिवपाल सिंह यादव शाम को करीब पांच बजे तक प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के खैवराजपुर गांव पहुंचेंगे। जहां पर राज कुमार यादव के साथ उनके परिवार की तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई है। राज कुमार यादव का पुत्र कल रात में प्रयागराज शहर में था। शिवपाल सिंह यादव राज कुमार यादव के पुत्र तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ भेंट कर उनको सांत्वना देंगे।

शिपवाल सिंह यादव का आज रात में प्रयागराज में ही रुकने का कार्यक्रम है। वह प्रयागराज के सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। रविवार को सुबह दस बजे के करीब शिवपाल सिंह यादव प्रयागराज से लखनऊ के लिए वापसी करेंगे। उनका करीब दो बजे लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है।

शिवपाल सिंह यादव अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बने हैं। उन्होंने गुरुवार को सीतापुर जिला जेल में जाकर पूर्व मंत्री आजम खां से भेंट की थी। इनकी मुलाकात करीब 45 मिनट की थी। आजम खां से भेंट करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पहली बार समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ कोई बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) चाह लेते तो आजम खां भाई इतने लम्बे समय तक जेल में ना रह पाते। आजम खां को जेल से बाहर लाने के लिए समाजवादी पार्टी को तो आंदोलन करना चाहिए। नेताजी को लोकसभा में मामला उठाना चाहिए था।
15 views0 comments

Comments


bottom of page