google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

राष्ट्रपति और पीएम ने दी ईद की शुभकामनाएं, कहा- यह प्यार बांटने का त्योहार है


ree

नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2023 : रमजान के आखिरी दिन भारत के कई हिस्सों में ईद का चांद दिखा, जिसके बाद अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देशवासियों को ईद-उल-फित्र की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बांग्लादेश की पीएम सहित दुनिया भर के लोगों को ईद की बधाई दी है।

'ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार'

राष्ट्रपति भवन द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार है। त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है। 'लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं' शुक्रवार को पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रमजान के दौरान, दुनिया भर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है। ईद-उल-फित्र के अवसर पर दुनिया के लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं ।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0