google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बैठक


पीलीभीत, 24 सितंबर 2022 : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत डाटा फीडिंग एवं सत्यापन कार्यों हेतु प्रत्येक तहसील में 20-20 कम्प्यूटर आपरेटर लगाने के निर्देश उप निदेशक कृषि को दिये गये।

इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आईजीआरएस एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरण किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पाए। उप जिलाधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।

रिपोर्ट - रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0