google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में चुनाव समिति, स्ट्रेटजी कमेटी और जोनवार की बैठकें



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक्शन मोड में हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी कोई कोना खाली छोड़ना नहीं चाहतीं। रुट लेविल के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू तक जिम्मेदारियों का ना सिर्फ आवंटन हो रहा है बल्कि एक एक रिपोर्ट को खुद प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय में बैठ कर खुद देख रही हैं।


कांग्रेस की तैयारियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रियंका गांधी ने लखनऊ पहुँचते ही बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया। प्रदेश कार्यालय पर विभिन्न कमेटियों जैसे चुनाव कमेटी, स्ट्रेटजी कमेटी, एडवाजिरी कमेटी के साथ बैठक करेंगीं, जिला अध्यक्ष गणों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण और संगठन विस्तार की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। भाजपा सरकार की विफलताओं को और धोखेबाजी को जनता को ज्यादा से ज्यादा कैसे प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाय इस पर व्यापक रणनीति रुपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई।


कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रियंका गांधी बैठक में आगामी चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया। कांग्रेस ज़ोनवार चुनावी अभियान और कार्यक्रमों शुरूआत करेगी। कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी ने पूरे उप्र में यात्रा निकालने का लिया निर्णय लिया है। इस क्रम में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी जिसका मूल मंत्र होगा “हम वचन निभाएंगे।”



कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा 12 हज़ार किलोमीटर चलेगी और प्रदेश के बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में मैराथन बैठकों में तय की। यात्राओं के रूट और मुद्दों पर महासचिव प्रियंका ने बैठक में मौजूद सलाहकारों और रणनीति कमेटी के सदस्यों से सलाह मश्वरा किया ।


प्रियंका गांधी ने जोनवार बैठकों में पूर्वांचल और बुंदेलखंड पर खास फोकस किया। चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 24 घंटे मेहनत करें। प्रत्याशियों के चयन और टिकट बंटवारे में संगठन की राय महत्वपूर्ण होगी।


पूर्वांचल के 143 ब्लाकों की गहन समीक्षा के बाद प्रियंका ने बुंदेलखंड ज़ोन के साथ बैठक की।


देर रात करीब 11 बजे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर कौल हाउस के लिए रवाना हुईं। शनिवार को सुबह 9 बजे से प्रदेश कार्यालय संगठन समीक्षा बैठक होगी।


इसी क्रम में प्रियंका गांधी पर कांग्रेस ने यूपी चुनाव का एक प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें उन्हें 'यूपी की उम्मीद' बताया गया है।


कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने कहा, लगभग चार से पांच यात्राएं पूरे प्रदेश में निकलेंगी और हम अपने मुख्य वादें के साथ जनता को उसे पूरा करने का वचन देंगे।


सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी के मौजूदा विधायकों के साथ साथ पिछले चुनाव में जो उम्मीदवार नंबर दो पर रहे उनके नामों पर पार्टी गंभीरता से विचार करेगी।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि इसके अलावा प्रियंका गांधी 'हर गांव कांग्रेस' अभियान की जिलावार समीक्षा भी हो कर रही हैं। इसके अलावा नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हजार पदाधिकारियों की भी रिपोर्ट तलब की गई है।

प्रियंका गांधी अपने दौरे पर रवींद्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम मे व्यापरियों से संवाद करेंगी। इसके अलावा किसानों के प्रतिनिधिमंडल और 69 हजार सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0