google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलनों की योजना के लिए सोनिया गांधी ने गठित की कमेटी, प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज



राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलनों की योजना बनाने के लिए सोनिया गांधी ने कमिटी का गठन किया है। इस कमेटी का चेयरमैन दिग्विजय सिंह को बनाया गया है। कमेटी में नौ सदस्य हैं। इस कमेटी में प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है, जिसको लेकर कांग्रेस ने काफी समय बाद कार्यकर्ताओं /नेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में संगठन के जमीनी कार्यकर्ता न्याय पंचायत अध्यक्ष /ब्लॉक अध्यक्ष और जनपद के पदाधिकारियों और संगठन के लोगों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का खासा उत्साह है, और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी शिविर में जुड़कर संवाद कर रही हैं और संगठन के महत्व को बता रही हैं पदाधिकारियों से संवाद कर रही हैं।


अभी तक प्रथम चरण में 56 जनपदों में प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है जिसमें 12500 से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है जिसमें न्याय पंचायत अध्यक्ष ,जनपद के पदाधिकारी और कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं इस प्रथम के पूरा होते विधानसभा वार प्रशिक्षण की शुरुआत होगी।


प्रशिक्षण में पदाधिकारियों को 1- कांग्रेस का स्थापना से लेकर अब तक का आजादी आंदोलन में अग्रणी भूमिका और आजादी के बाद भारत निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य, व 2- RSS का आजादी आंदोलन में जनभावना का विरोध कर अंग्रेजों के साथ खड़े होना, 3- चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन की बारीकियां कार्यकर्ताओं के कार्य और जिम्मेदारी, और 4- सोशल मीडिया का उपयोग व उसकी तकनीकी उपयोग से पार्टी को कैसे फायदा हो, एवं 5- पिछले 32 साल में गैर कांग्रेसी सपा, बसपा और भाजपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते से भटका कर पीछे धकेल दिया इस पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों की यही प्रशिक्षित विजय सेना 2022 में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन

13 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0