
पीलीभीत, 13 नवंबर 2022 : दीवानी न्यायालय पीलीभीत एवं बह्ाय न्यायालय बीसलपुर एवं ग्राम न्यायालय पूरनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आबिटेªशन लोक अदालत का किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के शुभ अवसर पर न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रशासनिक न्यायमूर्ति पीलीभीत) के द्वारा प्रातः 9:30 बजे द्वीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।

सुधीर कुमार पंचम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, रविन्द्र सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, राकेश धर दुबे मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, चन्द्रमोहन मिश्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विजय कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, पूजा गुप्ता सिविल जज (सी.डि), अमित कुमार यादव द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे। दीप प्रज्जवलन के उपरान्त न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रशासनिक न्यायमूर्ति पीलीभीत) के द्वारा दीवानी न्यायालय प्रांगण में लगे जनपद के समस्त बैंकों व अन्य विभागों के स्टालों पर जाकर स्टालों का जायजा लिया गया तथा बैंक के अधिकारीगणों से अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही समस्त न्यायालयों में जाकर जायजा लिया गया तथा मुकदमों के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा परिवार न्यायालयों में जाकर उपस्थित वादकारियों से वार्ता कर समझाया कि अपने मुकदमों को सुलह के आधार पर निस्तारण करायें तथा पॉच पारिवारिक मामलों में निस्तारण कराकर उन्हें गिफ्ट भी दिये गये पति पत्नी हंसी खुशी अपने अपने घर चले गये।
रिपोर्टर-रमेश कुमार
Commentaires