google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

रामगोपाल यादव ने कहा- देश की राजनीति में दिखेगा बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव का असर


इटावा, 10 अगस्त 2022 : समाजवादी पार्टी Samajwadi Party कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव Ram Gopal Yadav ने कहा है कि बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव का देश की राजनीति में असर होगा। हर बदलाव कुछ नया लेकर आता है और आने वाले 2024 के चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव Ram Gopal Yadav बुधवार को सिविल लाइन्स स्थित सपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक की। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश हैं।

तिरंगा अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आजादी से अबतक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया लेकिन वो अब अगर ध्वज फहरा रहे हैं तो यह अच्छी बात है। वैसे तो आरएसएस ने कभी तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज नहीं माना, पहली बार ऐसा हो रहा है तो बहुत ही अच्छा है।

उन्होंनेकहाकिभाजपातीनदिनअभियानचलाएगीलेकिनसपाकाहरघरतिरंगाअभियानअगस्तक्रांतिसेशुरूहुआहैऔरसातदिनचलेगा।वार्ताकेबादउन्होंनेपदाधिकारियोंसेतिरंगाअभियानकीभीजानकारीकी।बैठकमेंजिलाध्यक्षगोपालयादव, महामंत्रीचंदनसिंहबघेल, वीरूभदौरिया, अमितसोनी, पप्पनसिंधीउपस्थितरहे।
0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0