सिविल जज (जूनियर डिवीजन) का रिजल्ट घोषित: आगरा के भाई-बहन का चयन- देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, 31 अगस्त 2023 : उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा( सिविल जज, जूनियर डिवीजन) में आगरा के भाई- बहन का चयन हुआ है। खंदौली के नगला अर्जुन की रहने वाली शैलजा की 51वीं और उनके भाई सुधांशु की 276 वीं रैंक आई है। पिता आरबी सिंह मौर्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।

शैलजा के बड़े भाई अर्जित सिंह भदोही में सिविल जज हैं। वहीं एटा के मुहल्ला अवागढ़ हाउस के रहने वाले 26 वर्षीय आजम रहमानी का भी त्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में चयन हुआ है। बता दें कि आजम रहमानी वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. नन्हे मियां एडवोकेट के पौत्र व नजम रहमानी एडवोकेट के पुत्र हैं। वहीं अब उनके सिविल जज जूनियर डिवीजन बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है।




Comments