google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कांग्रेस की चुनावी ट्रेनिंग में जमकर उधेड़ी जा रही है RSS और BJP की बखिया !



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2022 की चुनावी तैयारियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षिण पर विशेष महत्व दे रही हैं। इसी क्रम में जनपद स्तरीय और विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण के बाद अब कांग्रेस पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरु हो गया है।


17 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच 18 दिनों में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 90 कैम्प लगाए जा रहे हैं जिसमें 25000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य है।



संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का ज्ञानवर्धन और सभी के बीच संवाद से कांग्रेस जनों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है, प्रशिक्षण में प्रदेश मुख्यालय से भेजे गए प्रशिक्षक बहुत बारीकी और विस्तार से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण उपरांत लोगों के बीच में BJP और RSS का चाल-चरित्र और चेहरा और समाज को बांटने वाला की नीति बताकर जागरूक कर रहे हैं



प्रदेश कांग्रेस के डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी बताते हैं कि प्रशिक्षण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता में और इजाफा हुआ है। अब जो झूठ RSS और BJP फैलाते थे उसे वही कांग्रेस कार्यकर्ता कांउटर कर जवाब दे रहा है तथा सवाल कर रहा है।


अंशू अवस्थी ने लखीमपुर के निघासन में प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के काले और जनविरोधी इतिहास के बारे में प्रशिक्षिण के बारे में बताते हुए कहा कि RSS और बीजेपी की सोच शुरुआत से ही जनभावना के विरोध में रही हैं। जब पूरा भारत अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आजादी के खिलाफ लड़ रहा था तब RSS और उनके नेता आजादी का विरोध कर रहे थे। अंग्रेजों के साथ खड़े होकर आजादी के आंदोलन को कमजोर कर रहे थे। वैसे ही आज भी BJP सरकार RSS के एजेंडे पर चलकर जनविरोधी नीतियां थोपकर, नोटबन्दी, GST और मंहगाई बढ़ाकर लोगों को कमजोर और उनके अधिकारों को समाप्त कर अपने तानाशाही की सोच को देश पर थोपना चाहती है।


अंशू अवस्थी का कहना है कि RSS और बीजेपी का यह काला सच कांग्रेस पदाधिकारी जनता के बीच में ले जा रहे हैं, जिससे BJP का असली चेहरा एक्सपोज हो रहा है।


टीम स्टेट टुडे



106 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0