google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बार-बार झाड़ू क्यों लगा रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ?

Writer's picture: statetodaytvstatetodaytv



उत्तर प्रदेश की सियासत में हर प्रश्न का उत्तर भी लाजवाब हो चला है। लखीमपुर जा रहीं प्रियंका को सीतापुर में जब हिरासत में लिया गया तो उनका हिरासत में रहते हुए झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल हुआ।


एक्शन पर रिएक्शन आया सीएम योगी की तरफ से


गोरखपुर में जब प्रियंका के गांधी वाड्रा के सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, "लोगों ने उन्हें इसी लायक छोड़ा है."


रिएक्शन पर प्रियंका का एक्शन


जब ये बयान प्रियंका तक पहुंचा तो लखनऊ में ठिकाना बना चुकीं उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को अचानक लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में पहुंच कर झाड़ू लगाया और योगी आदित्यनाथ के एक बयान का प्रतीकात्मक रूप से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ‘‘झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं।



मामला यहीं नहीं रुका कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रियंका के झाडू लगाने पर मजाक उड़ाया था और भाजपा की दलित विरोधी सोच दिखाई थी।


कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि अहंकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार प्रियंका गांधी जी के दुर्गा अवतार से डर गए हैं। प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाकर BJP सरकार की सफाई शुरू कर दी है।


टीम स्टेट टुडे




92 views0 comments

Commentaires


bottom of page