google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 अक्टूबर को पहुंच रहे हैं अयोध्या – जानिए क्यों ?

Oct 18, 2021
1 min read




अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में दो दिन रहेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत 

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी का भी मार्गदर्शन मिलेगा। सरसंघचालक जी मंगलवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर अयोध्या पहुंचेंगे। इस वर्ग में देशभर से 45 प्रान्तों के 450 से ज्यादा लोग इस वर्ग में शामिल हो रहे हैं। वर्ग में सरकार्यवाह मा.दत्तात्रेय होसबाले, सह सह सरकार्यवाह श्रीमान रामदत्त चक्रधर जी, अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख श्रीमान सुनील कुलकर्णी जी, अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख जगदीश जी का भी मार्गदर्शन मिलेगा।



क्या होता है शारीरिक वर्ग शिविर में?


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके जरिए देश के नए युवाओं को संघ से जोड़ा जाता है और उनको संघ के बारे में विस्तार से बताया जाता है। साथ ही संघ शखाओं में शारीरिक शिक्षा वर्ग के महत्व से लेकर देश में व्याप्त सामाजिक समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया जाता है।


टीम स्टेट टुडे



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0