google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच में भी राजनीति तेज


ree

लखनऊ, 24 फरवरी 2022 : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को लेकर विश्व के सभी देशों के साथ भारत भी अपने नागरिकों को लेकर चिंतित है। इसी बीच में उत्तर प्रदेश में राजनीति भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही विधानसभा चुनाव 2022 में उनके गठबंधन वाले दल राष्ट्रीय लोकदल ने भी रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के दौरान भी केन्द्र सरकार के समक्ष अपनी मांग रख दी है। इसको लेकर अखिलेश यादव के साथ जयंत चौधरी ने भी मोदी सरकार को घेरने के प्रयास में ट्वीट किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार को दायित्व निभाने की सलाह दी है। इसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यूक्रेन में फँसे सभी भारतीय प्रवासियों और स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सक्रिय हो। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इनके परिवारवाले यूक्रेन में पढ़ रहे अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए बहुत चिंतित हैं। भारत सरकार तुरंत अपना दायित्व निभाए।

अखिलेश यादव के साथ उत्तर प्रदेश के चुनाव में गठबंधन करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि रूस तथा यूक्रेन के बीच जंग के कारण कच्चे तेल के साथ ही अंतराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इसको देखते हुए आरबीआई को ब्याज दरों पर के साथ ही मुद्रास्फीति के अनुमान की समीक्षा करनी चाहिए।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0