google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

साधना गुप्ता के निधन पर राज्यपाल और सीएम योगी ने जताया शोक, नहीं आया अखिलेश का ट्वीट


लखनऊ, 9 जुलाई 2022 : समाजवादी पार्टी के संरक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी की तरफ से शोक व्यक्त करने का एक ट्वीट चला है, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोई ट्वीट नहीं किया है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साधना गुप्ता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। राज्यपाल ने ईश्वर से कामना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा नेता तथा साधना गुप्ता की बहू अपर्णा बिष्ट यादव तथा भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने भी साधना गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिवारीजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे। शांति शांति शांति।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0