google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

समर सिंह को किया था आखिरी काल!, मोबाइल में मिले मैसेज और नंबर, बिहार रवाना हुई पुलिस


वाराणसी, 28 मार्च 2023 : गायक समर सिंह पुलिस जांच के दायरे में हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस को सुराग हाथ लगे हैं। आकांक्षा के मोबाइल में भोजपुरी गायक समर सिंह के मैसेज पुलिस को मिले हैं। अंतिम काल में भी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के नंबर मिले हैं। समर सिंह इसलिए पुलिस जांच में शक के दायरे में हैं।

गायक समर सिंह की सपा नेताओं में अच्छी पैठ

समर सिंह का मोबाइल भी बंद है। सूत्र बताते हैं कि वह इस समय बिहार में हैं। गायक समर सिंह की सपा नेताओं में अच्छी पैठ है। फिलहाल पुलिस की एक टीम बिहार के लिए भी रवाना हो गई है। इसके साथ ही उनके परिवार व करीबियों के मोबाइल को भी पुलिस ट्रैक कर रही है। ताकि गायक और उसके भाई की लोकेशन मिल सके।

मौत से पहले आकांक्षा ने किया था लाइव

अचानक ही आई उनके निधन की खबर ने फैंस को बुरी तरह झकझोर दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी आत्महत्या का असल कारण क्या रहा होगा। अभिनेत्री ने मौत से कुछ घंटों पहले रात करीब 2.25 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया।

म्यूजिक वीडियो से की थी करियर की शुरुआत

आकांक्षा दुबे ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका डेब्यू म्यूजिक एल्बम 'तू जवान हम लइका' था। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा। इसके बाद आकांक्षा 'बुलेट पर राजा' जैसे और भी कुछ एल्बम में काम किया। एक्ट्रेस ने इस गाने का जमकर प्रमोशन किया था। म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान ही आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया था। उनकी पहली मूवी 'मेरी जंग मेरा फैसला' थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'वीरों के वीर', 'मुझसे शादी करोगी' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया।

40 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0