google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- मुस्लिम भी हमारे लिए कोई पराया नहीं


ree

नई दिल्ली, 26 सितंबर 2023 : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने लखनऊ दौरे के दौरान बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भी हमारे लिए कोई पराया नहीं है। उन्होंने कहा जो हमारा विरोध करते हैं वे भी हमारे हैं। बता दें कि मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे।

बोले- विरोधियों की सूची बनाकर उनसे किया जाए संपर्क

मोहन भागवत ने कहा कि विरोधियों की सूची बनाकर उनसे संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भी हमारे संघ के लिए कोई पराया नहीं है। वह भी हमारे अपने हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विरोध से हमारा नुक़सान न हो संघ को इसकी चिंता करनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विरोधियों की सूची बनाकर उनसे संपर्क किया जाना चाहिए। मोहन भागवत ने कहा कि संघ प्रबुद्ध वर्ग के सभी लोगों को जोड़कर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा चिकित्सक ,शिक्षक ,सेना अधिकारी अधिवक्ता ,स्वतंत्रता सेनानियों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा संघ की विचारधारा के विरोधी को लेकर भी साथ जोड़ने का किया प्रयास किया जाएगा। मोहन भागवन ने कहा कि सपा ,बसपा या कांग्रेस की विचारधारा के विरोधी लोगों को भी संघ अपने साथ लेकर चलेगा।


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0