google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

15 प्रस्तावों पर मुहर, अलीगढ़ नगर निगम सहित आठ नगर निकायों का सीमा विस्तार


ree

लखनऊ, 6 सितंबर 2022 : उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में सम्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आज 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। इसमें विधानमंडल के मानसून सत्र की तिथि भी शामिल है।

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज लोकभवन में सम्पन्न हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में करीब एक घंटा तक चली इस बैठक में 15 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा। इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पास हुए। प्रदेश में चार नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली।

अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अलीगढ़ नगर निगम समेत आठ नगर निकायों के सीमा विस्तार के प्रस्तावों पर लगी मुहर। अब कुल 756 नगर निकाय हो गए हैं। फर्रुखाबाद के कांपिल तक सीमा विस्तार, संकिसा को नगर पंचायत बनाया जायेगा, अयोध्या मां कामख्या नगर पंचायत बनेगी। इसके साथ ही साथ देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय का भी सीमा विस्तार होगा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में 41.42 लाख किसान लाभान्वित होंगे। किसान हित में कीट रोग नियंत्रण योजना को मंजूरी । 2022-23 से 2026-27 तक 192.57 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। प्रदेश के किसानों के लिए खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के लिए 192 करोड़ राशि के जरिए 24 करोड़ किसानों को लाभ दिया जायेगा। इस पर भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है।

कैबिनेट ने इसके साथ गृह, औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी दी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसी माह के दूसरे पखवाड़े में विधान मंडल का सत्र बुलाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया गया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0