google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

शाहरुख की लाड़ली Suhana का हॉट अंदाज देख फैंस...


नई दिल्ली, 16 जुलाई 2023 : सुहाना खान ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह लाल साड़ी और बिंदी लगाए नजर आ रही है। इसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इसमें उन्हें अपनी कजिन के साथ देखा जा सकता है। उनकी फोटो वायरल हो गई है।

सुहाना खान बॉलीवुड डेब्यू कब करने वाली हैं?

शाह रुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान इस साल के अंत में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अपनी फिल्म रिलीज से पहले, वह इंस्टाग्राम पर एक इन्फ्लुएंसर के रूप में फेमस हो गई है। अब रविवार को, सुहाना ने अपने फैंस के लिए लाल साड़ी और बिंदी लगी फोटो शेयर की है।

सुहाना खान के अलावा फोटो में कौन है?

फोटो में सुहाना खान के साथ उनकी कजिन आलिया छिबर और एक अन्य लड़की भी नजर आ रही हैं। सुहाना ने एक आकर्षक लाल साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहन रखी है। उन्होंने सिग्नेचर मेकअप लुक रखा है और उनके बाल खुले हुए है। वह काफी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने एक लाल बिंदी लगा रखी है और झुमके भी पहन रखे है। सभी को कैमरे के आगे मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। सुहाना खान ने अपनी कजिन का हाथ पकड़ रखा है। यह तस्वीर आलिया ने शेयर की थी और सुहाना खान ने इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिशेयर किया है। ऐसा लग रहा है कि इसे किसी के घर पर क्लिक किया गया है।

सुहाना खान के भाई क्या कर रहे है?

सुहाना शाह रुख और गौरी की बेटी हैं। उन्हें एक बड़ा भाई आर्यन खान है, जो कि सुहाना की तरह ही जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। हालांकि, उनकी रुचि फिल्म मेकिंग में है। आर्यन इन दिनों अपने पहले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आर्यन और सुहाना का एक छोटा भाई अबराम भी है जो मुंबई के एक स्कूल में पढ़ रहा है।

सुहाना खान किस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार हैं?

सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह कॉमिक्स बुक द आर्चीज का इंडियन एडेप्टेशन है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0