google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

शिवपाल ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोला तो चचेरे ससुर के समर्थन में उतरीं अपर्णा


लखनऊ, 4 अगस्त 2022 : समाजवादी पार्टी से तलाक के बाद अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी का संगठन मजबूत करने के साथ नई राह तलाश रहे हैं। इस दौरान तो शिवपाल सिंह यादव ने भी समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनके साथ भेंट को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने एक पत्र जारी किया था। शिवपाल का कहना था कि किसी एक कार्यकर्ता के खिलाफ चल रही कार्रवाई के लिए सपा के इतने बड़े नेता अगर मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं तो उनको अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई का भी ध्यान रखना होगा।

शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी पार्टी के आलाकमान को भेजे गए पत्र के मामले में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव का भी शिवपाल सिंह यादव को समर्थन मिला है। भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शिवपाल सिंह यादव के साथ खड़े होने का फैसला किया है। शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर कहा था कि सपा की न्याय के लिए यह लड़ाई अधूरी क्यों है। आजम खां, नाहिद हसन, शहजील इस्लाम और अन्य कार्यकर्ताओं का कोई जिक्र क्यों नहीं है। शिवपाल सिंह यादव के ट्विटर पर बयान का समर्थन करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि चाचा जी (शिवपाल सिंह यादव) ने अपनी बात रखी है और अपना पत्र भी सामने रखा है और कई लोग उनकी बातों से सहमत हैं।

अपर्णा बिष्ट यादव ने इस दौरान शिवपाल सिंह यादव के पक्ष में सपा महासचिव रामगोपाल यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के शासन में कानून सबके लिए समान है और राज्य में किसी भी वर्ग या धार्मिक समूह की जबरन वसूली नहीं होती है।
2 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0