google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

प्रयागराज में बोले शिवपाल यादव, पद की कोई लालसा नहीं, आजीवन सपा में रहूंगा


प्रयागराज, 20 दिसम्बर, 2022 : समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को नैनी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। वह आजीवन सपा में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है। विपक्ष पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। निर्दोषों को जेल भेजा जा रहा है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान

महंगाई और भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आम जनता परेशान है। वह केंद्र और प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। जनता के मुद्दे को लेकर हर लड़ाई लड़ी जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में वोट नहीं डालने दिया गया था।

पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को करेंगे पूरा

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी उनको सौंपी जाएगी, उसका वह शत-प्रतिशत पालन करेंगे।

5 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0