google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

शिवपाल ने मुलायम को पदम विभूषण मिलने पर जताई खुशी


इटावा, 26 जनवरी 2023 : मुलायम सिंह ने हमेशा देश प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया है वह लोगों के मसीहा थे व पद्म विभूषण सम्मान के हकदार हैं। यही नहीं जब वह रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले वीर सपूत जवानो के शव को घर भेजे जाने की व्यवस्था को शुरू कराया था, इसलिए उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। यह बात 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इटावा में डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में शिवपाल यादव ने ध्वजारोहण के बाद कही।

इससे पहले उन्होंने बैंक के अध्यक्ष अपने पुत्र आदित्य यादव के साथ सयुंक्त रूप से ध्वजारोहण रोहण किया और गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की सभी देश वासियों को बधाई दी।इस मौके पर कोपरेटिव बैंक के कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान मिलने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा बीते बुधवार को सरकार के द्वारा नेता जी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिया गया। नेता जी ने हमेशा देश प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया है। इसलिए वे इसके हकदार थे। भारत रत्न के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कि नेता जी जब रक्षा मंत्री रहे तो उन्होंने जवानों की आवाज को बुलंद किया है, तो बिलकुल सरकार से उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आशीर्वाद दिया और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया जिससे कि गरीबों, किसानों की हक की लड़ाई लड़ी जा सके। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बड़बोले हैं, मैनपुरी चुनाव में आए थे, वैसे तो जसवंतनगर की जनता ने जवाब दे दिया है पर आने वाले समय में हम उन्हें बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।

6 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0