google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बरसाती नाले के बहाव में छह मजदूर बहे

Mar 18, 2023
1 min read

सोनभद्र, 18 मार्च 2023 : रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में अमीला के पास बरसाती नाले पर निर्माणाधीन पुलिया का काम कर रहे छह मजदूर अचानक बारिश से उफनाये नाले के प्रवाह में बह गए। इनमें से चार मजदूरों के शव चकरिया क्षेत्र में मिले हैं। वहीं दो अन्‍य की तलाश जारी है।

नाले में बहने से जिन मजदूरों की मौत हुई, उनमें रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के गढ़वान गांव की राजकुमारी, रीता, 10 वर्षीय राजमति और हीरावती शामिल हैं। इनके अलावा संतरा देवी और 12 वर्षीय विमलेश अब भी लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए छह लोग पुलिया के अंदर जाकर छिप गए। इस दौरान ओले भी गिर रहे थे। अचानक नाले का बहाव तेज होने के कारण ये लोग उसमें बह गए। गड़वान से बैजनाथ संपर्क मार्ग के बीच पड़ने वाले इस नाले पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0