google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सपा-बसपा में अब BJP के करीब दिखने का झगड़ा, अखिलेश-मायावती का ट्विटर वार


लखनऊ, 10 सितंबर 2022 : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी के करीब दिखने की भी होड़ जारी है। यह होड़ तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में इन दिनों जोरों पर है।

दोनों दल भाजपा पर हमला बोलने के साथ ही दूसरे पर भाजपा के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के बीच इन दिनों ट्विटर पर जंग जारी है।

समाजवादी पार्टी और भाजपा में साठगांठ का भी गंभीर आरोप

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को तीन ट्वीट से भाजपा पर हमला बोलने के साथ ही समाजवादी पार्टी और भाजपा में साठगांठ का भी गंभीर आरोप जड़ दिया। मायावती के इस आरोप के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया भी रुकने वाले कहां थे, उन्होंने तो बसपा को भारतीय जनता पार्टी का लाउडस्पीकर तक कह दिया। दोनों में भाजपा के बेहद करीबी होने को लेकर ट्विटर पर जंग जारी है।

समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में मिलीभगत बताया

बसपा मुखिया मायावती के शनिवार को सुबह ट्वीट किया और समाजवादी के साथ भाजपा की मिली भगत को सपा के लगातार कमजोर होने का कारण बताया। उन्होंने इन दिनों प्रदेश समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में मिलीभगत बताया है। इसके साथ ही कहा कि सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उत्तर प्रदेश में तो वाकओवर

मायावती ने कहा कि यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उत्तर प्रदेश में तो वाकओवर मिला हुआ है। प्रमुख विपक्षी दल के शांत रहने के कारण ही सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। समाजवादी पार्टी के इस तरह के आचरण से ही आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी है।

मायावती ने सपा और भाजपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने भाजपा को वाकओवर दे रखा है। अब दोनों में झगड़ा काफी तेज है कि भाजपा के ज्यादा करीब कौन है।

अखिलेश यादव ने मायावती के ट्वीट में जवाब भी दिया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती के ट्वीट में जवाब भी दिया। सपा अध्यक्ष ने करारा जवाब देते हुए मायावती की पार्टी को भाजपा का लाउडस्पीकर तक कह दिया। अखिलेश ने कहा कहा कि 2024 को लेकर जनहित में काम करनेवाले दलों में एकजुटता देख भाजपा बौखला गई है। भाजपा को जन आक्रोश देख काफी खतरा हो रहा है। इसी कारण भाजपा लाउडस्पीकर दलों से अनाप-शनाप बातें कहलवा रही है। इन लाउडस्पीकरों का माइक कहीं और है। भाजपा व नालबद्ध दलों को जनता सबक सिखाएगी।

2 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0