google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

आध्यात्मिक गुरु देवेंद्र मोहन भैयाजी को देख कर झूम उठी संगत, बरेली के भोजीपुरा आश्रम में हुआ सत्संग



बरेली। 26 मई 2022।

बरेली के स्वामी दिव्यानंद नगर, भोजीपुरा में आज नजारा बदला हुआ था। उत्सव से माहौल में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज (ब्रह्मलीन) के उत्तराधिकारी देवेंद्र मोहन (भैया जी) दस वर्ष विदेश प्रवास के बाद आश्रम पहुंचे। भैया जी को देखने और सुनने के लिए पचास हजार से ज्यादा संगत दिव्यानंद नगर में मौजूद थी। बीते कई दिनों से आश्रम में संगत के पहुंचने का क्रम जारी था।



देवेंद्र मोहन (भैया जी) बड़े प्रेमभाव के साथ लोगों से मिले। अपने सत्संग में भैया जी ने संगत को बताया कि “हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों की निष्काम सेवा करना है। अगर हम दूसरों की सेवा करेंगें, सुख दुख में उनकी मदद करेंगें तो हमारे जीवन में भी अच्छे परिवर्तन होंगें। भैया जी ने कहा कि अपनी संस्था के माध्यम से बच्चों के लिए स्कूल, बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम, सभी के लिए योग केंद्र, युवाओं के लिए विविध प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले दिनों में गति पकड़ेंगे।



देवेंद्र मोहन जी ने कहा कि बीते दस वर्षों में अपने प्रवास से दौरान उन्हें कई अनुभव हुए हैं। भविष्य में संगत को उन अनुभवों का लाभ मिलेगा।



भैया जी के सत्संग के बाद देश प्रदेश से पहुंची संगत ने सत्संग के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भोजीपुरा आश्रम पहुंची संगत का कहना है कि बीते दस वर्षों में संस्था और आश्रम की गतिविधियां शिथिल पड़ी हुईं थीं। भैया जी के आने से अब स्थितियां बेहतर होंगीं। सत्संगियों ने बताया कि दस साल के बाद आश्रम में इतनी बड़ी संगत पहुंचीं है। पूरी संगत का जुड़ाव और आस्था पूज्य देवेंद्र मोहन भैया जी के साथ है। आश्रम पहुचें सत्संगियों ने बताया कि 2001 में जब स्वामी दिव्यानंद महाराज जी ने श्री देवेंद्र मोहन भैया जी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया उसके बाद संस्था और आश्रमों के कार्यों ने तेजी पकड़ी थी। भैया जी सेवा कार्यों में हमेशा आगे रहे। अब संगत को उम्मीद है कि एक बार फिर संस्था और आश्रम से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आएगी। सभी साधन-संसाधनों का समुचित और बेहतर उपयोग किया जाएगा जिसका बीते वर्षों में अभाव सा महसूस किया गया।



आपको बताते चलें कि स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने वर्ष 2001 में देवेंद्र मोहन भैया जी महाराज को संत कृपाल नगर संडीला में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद बरेली, संतोष गंगवार और लाखों संगत की मौजूदगी में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।



16 फरवरी 2012 को देवेंद्र मोहन भैया जी महाराज ने स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के संरक्षण में अपने गुरुदेव की याद को चिरस्थायी बनाने के लिए बरेली के भोजीपुरा में स्वामी दिव्यानंद नगर का शिलान्यास किया था। जिसे वर्तमान में स्वामी दिव्यानंद नगर, भोजीपुरा आश्रम के नाम से जाना जाता है।



3 मई 2022 को संस्था के निदेशकों की मौजूदगी में पूज्य देवेन्द्र मोहन जी ने आश्रम और संस्था का कार्यभार संत कृपाल नगर सन्डीला में सम्भाल लिया है। अब स्वामी दिव्यानंद जी द्वारा स्थापित समस्त आश्रमों और संस्था की सभी गतिविधियां देवेन्द्र मोहन भैया जी के मार्गदर्शन में ही संचालित हो रही है।



स्वामी दिव्यानंद नगर, भोजीपुरा आश्रम में पूज्य देवेंद्र मोहन जी के सत्संग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं भोजीपुरा से विधायक बहोरन लाल मौर्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक बहोरन लाल मौर्या ने पूज्य देवेंद्र मोहन जी के स्नेह में उमड़ी संगत को देखकर उम्मीद जताई कि अब एक बार फिर पहले की तरह आश्रम और संस्था से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और जल्द ही बेहतर स्थितियों के साथ अच्छे दिन फिर आएंगे।


टीम स्टेट टुडे

बरेली

262 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0