google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सपा ने कयासों पर लगाया विराम, यहां से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

chandrapratapsingh

लखनऊ, 20 जनवरी 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का अखाड़ा बेहद ही रोमांचक हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर के सदर तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लडऩे के एलान के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अखिलेश यादव का चुनावी अखाड़ा तय कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पाटी की परंपरागत सीट मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लडऩे की पुष्टि की। इससे पहले लखनऊ में बुधवार को ही अखिलेश यादव ने इसका संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि हम तो सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के चुनाव का प्रभारी मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप यादव को बनाया गया है। मैनपुरी से ही मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। यहां पर 20 फरवरी को मतदान होगा।

आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने इसका एलान कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव आजमगढ़ की किसी सीट या फिर बदायूं के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आएंगे, लेकिन उनको पार्टी ने पैतृक सीट से मैदान में उतार दिया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी पिछले 30 वर्ष से चुनाव नहीं हारी है। 2017 के चुनाव में मोदी-योगी की लहर के बावजूद यहां सपा प्रत्याशी सोबरन सिंह को यहां 50 फीसदी वोट मिले थे। आधिकारिक तौर पर पार्टी ने इसकी घोषणा नहीं की है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0