google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

आज दोपहर डेढ़ बजे हिमाचल के CM पद की शपथ लेंगे सुखविंदर, प्रियंका-राहुल होंगे शामिल

Dec 11, 2022
1 min read

शिमला, 11 दिसंबर 2022 : हिमाचल में नादौन से चौथी बार विधायक बने सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री को प्रदेश में पहली बार उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दो दिन तक चली लंबी जद्दोजहद के बाद शनिवार देर शाम कांग्रेस हाईकमान ने यह निर्णय लिया।

इस दौरान विधानसभा परिसर शिमला के बाहर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने प्रतिभा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। इस कारण विधायक दल की बैठक भी देर से शुरू हुई। सहमति बनने के बाद सुक्खू व अग्निहोत्री के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेजेंद्र पाल बिट्टू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह राज्यपाल से मिलने राजभवन गए।


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0