google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

टनकपुर से पीलीभीत होते हुए चलेगी फेस्टिवल ट्रेन

Updated: Oct 19, 2022


ree

पीलीभीत, 18 अक्टूबर 2022 : रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहार में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05062/05061 टनकपुर मथुरा जंक्शन टनकपुर विशेष गाड़ी का संचालन 20 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022 तक प्रत्येक सोमवार मंगलवार बृहस्पतिवार शुक्रवार एवं शनिवार को टनकपुर एवं मथुरा जंक्शन से 21 फेरो के लिए किया जाएगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

05062 टनकपुर मथुरा जंक्शन विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022 तक प्रत्येक सोमवार मंगलवार बृहस्पतिवार शुक्रवार एवं शनिवार टनकपुर से 5:00 बजे प्रस्थान कर खटीमा से 5:25 बजे पीलीभीत से 5:27 बजे भोजीपुरा से 06:29 बजे इज्जत नगर से 06:43 बजे बरेली सिटी से 06:58 बजे बरेली जंक्शन से 07:18 बजे बदायूं से 08:02 बजे सोरों शूकर क्षेत्र से 08:45 बजे कासगंज से 09:10 बजे हाथरस सिटी से 10:17 बजे तथा मथुरा कैंट से 11:10 बजे छूटकर मथुरा जंक्शन से 11:30 11:00 बजे पहुंचेगी।

05061 मथुरा जंक्शन टनकपुर विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022 तक प्रत्येक सोमवार मंगलवार बृहस्पतिवार शुक्रवार एवं शनिवार मथुरा जंक्शन से 13:45 बजे प्रस्थान कर मथुरा कैंट से 13:57 भजे हाथरस सिटी से 14:30 बजे कासगंज से 15:40 बजे सोरों शूकर क्षेत्र से 15:53 बजे बदायूं से 16:36 बजे बरेली जंक्शन से 17:26 बजे बरेली सिटी से 17:38 बजे इज्जत नगर से 17:52 बजे भोजीपुरा से 18:06 बजे पीलीभीत से 18:58 बजे तथा खटीमा से 19:42 बजे छूटकर टनकपुर 20:15 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में संरचना में एस एल आर / एस एल आर डी के 02 साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान के 04 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।


रिपोर्ट - रमेश कुमार


ree

Kommentare


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0