google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

तहसील दिवस पर 35 शिकायतों में से 7 का मौके पर निस्तारण


पीलीभीत, 1 अक्टूबर 2022 : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 35 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करायें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये।

तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी, उप जिलाधिकारी अमरिया, अधिशासी अभियन्त विद्युत, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व तहसीलदार अमरिया, खण्ड विकास अधिकारी अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0