google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत


लखनऊ, 5 दिसंबर 2022 : कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है आप सभी आज से हमारे परिवार का हिस्सा है। आप लोगों के सहयोग से हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को गति मिलेगी तथा यात्रा का मूल उद्देश्य जन जनों तक पहुंचेगा। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा पर चलते हुए कांग्रेस संगठन को गतिशीलता प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व प्रत्याशी लखनऊ पूर्व- मनोज तिवारी, वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, रमेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, रफत फातिमा, संजय सिंह, पंकज तिवारी, नईम सिद्दीकी, सम्पूर्णानंद मिश्रा, सेवादल कांग्रेस मध्य जोन अध्यक्ष राजेश सिंह काली, शहाना सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, तथा शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ‘‘अज्जू’एवं दिलप्रीत सिंह डीपी आदि मौजूद रहे।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0