google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'पूर्व की सरकार खुद को माई बाप समझती थी


झारखंड, 15 नवंबर 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने आइआइएम रांची और ट्रिपल आइटी के भवनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

पूर्व की सरकार खुद को जनता का माई बाप समझती थी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन के सामने ही पूर्व की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्ष में 4 स्तंभों पर जितना कार्य हुआ उतना कभी नहीं। पांच वर्ष में 13करोड़ सेअधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम सेवा करने के लिए आए हैं। बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। पूर्व की सरकार खुद को माई बाप समझती थी। हमने सेवक बनकर काम शुरू किया। सरकार खुद चलकर उनके पास पहुंची। मलाई खानेवालों में सारे रसूखदार होते थे। उनकी सरकार में पहुंच रहती थी। मूल सुविधाओं से वांची लोगों का ध्यान देनेवाला कोई नहीं था। मोदी ने उनकी सुध ली।

1 Comment


Keith Lloyd
Keith Lloyd
Dec 30, 2024

The later stages of the game become more and more mentally tortured, but once you get through it, it feels like you've conquered the universe! let's play Geometry Dash

Like
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0