तीसरे दौर की मतगणना के बाद ही द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, मिले 5,77,778 वोट
- chandrapratapsingh
- Jul 21, 2022
- 1 min read

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2022 : देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं। संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है। तीसरे दौर की मतगणना के बाद ही एनडीए की प्रत्याशी ने चुनाव जीत लिया है। तीसरे दौर की गिनती के बाद कुल वैध वोटो में से 50 फीसदी से ज्यादा द्रौपदी मुर्मू को मिल चुके हैं और इस तरह उनकी जीत तय है।
राज्यसभा, महासचिव, पीसी मोदी ने जानकारी दी कि दूसरे दौर की गिनती के बाद, जिसमें पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई है। कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इस गणना के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनका मूल्य 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनका मूल्य 44,276 है।
Comentários