google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मध्य प्रदेश का टाइगर स्टेट का ताज बरकरार


भोपाल, 29 जुलाई 2023 : भारत समेत पूरा विश्व आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मना रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने देशभर में बाघों की कितनी संख्या है? इसको लेकर एक डेटा जारी किया है। इस डेटा के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस बार भी बाघों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के सिर पर टाइगर स्टेट का ताज बरकरार है।

किस राज्य में हैं कितने बाघ?

आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 785 बाघ हैं, जो कि पिछले आंकड़ों से 259 ज्यादा हैं। मध्य प्रदेश में साल 2020 के बाद 259 बाघ बढ़े हैं, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर कर्नाटक (563) और उत्तराखंड (560) है।

क्या कुछ बोले CM शिवराज?

इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग और वन विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, चार वर्षों में हमारे प्रदेश में जंगल के राजा बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है।

उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेश की जनता को वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद और बधाई देता हूं। आइये हम सब मिलकर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति संरक्षण का पुनः संकल्प लें।

MP में बाघों की संख्या में सर्वाधिक इजाफा

मध्य प्रदेश न सिर्फ बाघों की संख्या के मामले में आगे रहा है, बल्कि सबसे ज्यादा बाघों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। केंद्र सरकार ने 2006 से लेकर 2022 तक के बाघों के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 485 बाघ बढ़े हैं, जहां 2006 में प्रदेश में 300 बाघ थे तो वहीं 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 785 तक पहुंच गया।

कर्नाटक: बाघों की संख्या के मामले में कर्नाटक को दूसरा स्थान मिला है। यहां 563 बाघ मौजूद हैं। हालांकि, बाघों की संख्या बढ़ने के मामले में यह तीसरे स्थान पर रहा है। 2006 के मुकाबले यहां 273 बाघ बढ़े हैं।

उत्तराखंड: बाघो की संख्या के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन बाघों की संख्या बढ़ने के मामले में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर है। यहां 2006 से अबतक 384 बाघ बढ़े हैं।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र बाघों की संख्या और बाघ बढ़ने के मामले में चौथे पायदान पर है। यहां 444 बाघ हैं, जबकि 2006 में यहां 103 बाघ थे। महाराष्ट में 341 बाघ बढ़े हैं।

तमिलनाडु: तमिलनाडु 306 बाघों के साथ पांचवे नंबर पर रहा है, यहां 306 बाघ हैं। 2006 में राज्य में सिर्फ 76 बाघ थे। बीते 16 सालों में यहां 230 बाघ बढ़े हैं।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मुताबिक, भारत में वर्तमान में दुनिया की लगभग 75 फीसदी जंगली बाघ आबादी है।

टाइगर रिजर्व का क्या है हाल?

टाइगर रिजर्व बाघों की संख्या

जिम कॉर्बेट 260

बांदीपुर 150

नागरहोल 141

बांधवगढ़ 135

दुधवा 135

मुदुमलाई 114

कान्हा 105

काजीरंगा 104

सुंदरबन 100

ताडोबा 97

सत्यमंगलम 85


Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0